फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ के शाहपुर में सर्च ऑपरेशन, लोहरन के जंगलों में आग, खेत भी आए चपेट में

Fri, 19 Jan 2024 05:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शाहपुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। उधर, मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र में वीरवार को तांत्रेगाम के डोबा जंगल में अचानक भयंकर आग लग गई।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के शाहपुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। उधर, मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र में वीरवार को तांत्रेगाम के डोबा जंगल में अचानक भयंकर आग लग गई। इसने काफी तेजी से जंगल के एक बड़े हिस्से के साथ खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। आग के बड़े क्षेत्र में फैलने के बाद ग्रामीणों और गांव के नंबरदार गुलाम मोहम्मद ने जिला प्रशासन से आग बुझाने के लिए अतिरिक्त प्रबंध करने की मांग की। साथ ही आशंका जताई कि अगर आग पर जल्दी काबू न पाया गया तो यह आग रिहायशी इलाकों को भी अपनी चपेट में ले सकती है। 

जिन क्षेत्रों में आग लगी है उनके करीब एक बड़ी बस्ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग पर काबू पाने के लिए पुंछ से फायर ब्रिगेड के साथ ही सेना का सहयोग लेने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें