फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रामनगर के अमरोह में घर की छत गिरी, एक किशोर की मौत, दो लोग जख्मी

Sat, 14 Jan 2023 02:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरोह पंचायत में हुए हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक का अंतिम संस्कार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
उधमपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर तहसील की अमरोह पंचायत में कच्चे मकान की छत पर मिट्टी डालने के दौरान वह गिर गई। इसमें चपेट में आने से एक किशोर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जीएमसी जम्मू  ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


राजकुमार (17) पुत्र मान चंद निवासी सूरनी, रामनगर वीरवार को दो अन्य लोगों के साथ अमरोह गांव में कृष्ण लाल के घर में छत पर मिट्टी डाल रहा था। शाम को अचानक से छत टूट कर गिर गई ।

 

राजकुमार समेत काम कर रहे दो अन्य लोग जख्मी हो गए। इस हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद सभी को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

 

वहां से राजकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया था।

 

वहां रात लगभग 8.30 बजे पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें