फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : बस्तियों से बाहर निकलने लगे रोहिंग्या, सूची में शामिल नाम ढूंढना मुश्किल

Thu, 18 Mar 2021 01:41 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू के रोहिंग्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहिंग्याओं के सत्यापन की प्रक्रिया अब भी जारी है। हालांकि उतना तेजी से काम नहीं हो रहा। जिन रोहिंग्याओं की सूचना खुफिया विभाग के पास है, उनके नाम ढूंढना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि एक से दूसरी बस्ती में ये लोग चले गए हैं। अब इन बस्तियों में रहने वाले रोहिंग्या बाहर निकलने लगे हैं। रोजमर्रा की तरह यह लोग अपने कार्यों पर जाने लगे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरवाल क्षेत्र में ही 4500 रोहिंग्या हैं, जबकि जम्मू में इनकी कुल संख्या 13 हजार के आसपास है। अब तक इन लोगों में से दो हजार का ही सत्यापन हुआ है, जबकि बाकी के लोग आगे पीछे चले जा रहे हैं। इसकी वजह से इनके सत्यापन में परेशानी आ रही है। उन्हीं रोहिंग्या बस्तियों में अब सिर्फ बच्चे और महिलाएं ही नजर आ रही हैं, यहां पर पहले सब लोग अपनी झुग्गियों के बीच दिनभर रहते थे।

यह भी पढ़ें- वुमन वन डे ट्राफी : जम्मू-कश्मीर महिला टीम की बड़ी जीत, अरुणाचल प्रदेश को 157 रन से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अब यह लोग किसी से बात करना भी नहीं चाहते। कुछ महिलाओं से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। एसपी दीपक ढींगरा का कहना है कि रोहिंग्याओं का सत्यापन चल रहा है। इसमें अभी वक्त लगेगा, क्योंकि 13 हजार लोग हैं तो इनको ढूंढकर पता करना होगा। सिर्फ होल्डिंग सेंटर में ही रखे गए लोगों पर नजर रखी जा सकती है। बस्तियों में रहने वाले लोग कहीं न कहीं कामकाज के लिए निकल जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें