फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुमन वन डे ट्राफी : जम्मू-कश्मीर महिला टीम की बड़ी जीत, अरुणाचल प्रदेश को 157 रन से हराया

Thu, 18 Mar 2021 12:13 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर महिला टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर महिला टीम ने वुमन वन डे ट्राफी में अपने चौथे मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की है। अरुणाचल प्रदेश के साथ हुए मुकाबले में 157 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ प्रतियोगिता में खेले चार में से तीन मुकाबले जीत कर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने बड़ी जीत हासिल की। टॉस हारकर जम्मू-कश्मीर को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला।

विज्ञापन


रुद्राक्षी और सरला की सलामी जोड़ी ने 159 की साझेदारी की। मैच के 32वें ओवर में सरला (89) के रूप में पहला विकेट गिरा। सरला शतक बनाने से चूक गई, लेकिन टीम को मजबूत शुरूआत देने में कामयाब रही। इसके बाद मैच के 36वें ओवर में रुद्राक्षी (57) के रूप में दूसरा झटका लगा। रुद्राक्षी ने सीरीज में दूसरा अर्धशतक जड़ा। सलामी जोड़ी के ऑउट होने के बाद कप्तान रूबिया (34), बिसमा (23) और नादिया ने (24) की पारी खेलते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 268 रन बनाए।

यह भी पढ़ें-  ‘मन की बात’ की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में भी शुरू होगी ‘अवाम की बात’
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 111 रन ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान रितु ने सबसे अधिक (56) रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कप्तान रूबिया और नादिया ने दो- दो, जबकि सरला, संध्या, अनन्या और रिफात चौधरी ने एक-एक विकेट लिया। अरुणाचल प्रदेश के पांच  बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए, जबकि तीन बल्लेबाज दहाई का आकंड़ा भी नहीं छू पाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें