फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir: कठुआ में सड़क हादसा, चौबीस घंटों में 3 नए मामले, अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल

Sun, 13 Oct 2024 05:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कठुआ में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ शहर में पिछले चौबीस घंटों में अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहला मामला शनिवार की दोपहर को शहर से सटे भागथली की है। इसमें मोटरसाइकिल सवार एक महिला और युवक अपनी अनियंत्रित बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों की पहचान युवक साहिल कुमार (23) पुत्र बाल कृष्ण निवासी घरोटा पठानकोट और महिला आशा देवी (28) पत्नी राकेश कुमार निवासी कालीबड़ी कठुआ के रूप हुई है। अन्य मामला बीती शुक्रवार की देर रात नगरी क्षेत्र के कुल्लियां बड़ाला का है। इसमें एक 67 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुंज लाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी बड़ाला के रूप में हुई है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें