102 Year Old Cricketer Haji Karam Din
- फोटो : एजेंसी
उम्र का शतक पार कर चुके हाजी करमदीन जमकर क्रिकेट खेलते हैं। उनका बल्लेबाजी करते हुए कहा का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में हाथों में ग्लव्स और सिर पर टोपी, टांगों पर बैटिंग पैड पहन कर हाजी करम दीन बल्लेबाजी करते देखे जा सकते हैं।
वह जम्मू कश्मीर के जिला रियासी के रहने वाले है और 102 साल के हैं। इस उम्र में जब लोगों के लिए चलना भी मुश्किल हो जाता है। हाजी जमकर क्रिकेटर खेलते हैं। उन्हें खेलते हुए देखकर हर कोई प्रेरित महसूस कर सकता है। साफ दिखता है कि वह उम्र को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। जिस उम्र में बुढ़ापे की वजह से चलने के लिए लाठी का सहारा लेना पड़ता है, वह पूरे जोश से खेलते हुए नजर आते हैं। वह किसी नौजवान की तरह एक्टिव रहते हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। इसलिए रोज क्रिकेट के मैदान में पहुंच जाते हैं।
उन्होंने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलना पसंद है। वह अपने बेटे को भी क्रिकेट खिलाते हैं। वह अगर गलत खेलता है तो उसे डांटते भी हैं। उन्होंने कहा, 'मै क्रिकेट के मैदान में इसलिए आता हूं ताकि देख सकूं कि युवा कैसे खेलते हैं। उन्होंने कहा कि आसपास मेरी उम्र का अब कोई भी जिंदा नहीं है। मेरे साथ के लोगों में से हर किसी का निधन हो चुका है।' उन्होंने हाल ही में दूसरे चरण में जम्मू रियासी सीट पर मतदान भी किया।