फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में दो आतंकी मददगारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Mon, 13 Feb 2023 03:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलवामा में पुलिस ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम को दो आतंकी मददगारों को पकड़ने में सफलता मिली है। टीम ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों मददगार जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हथियारों की खेप की डिलीवरी से जुड़े एक विशेष इनपुट पर कार्य करते हुए पुलिस और सेना की 55 आरआर ने सयुंक्त टीम का गठन किया। टीम को विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर गुप्त रूप से तैनात किया गया। इस दौरान दो स्कूटी सवार संदिग्ध खेप बैग के साथ घूमते देखे गए। गुप्त दल ने दोनों को दबोच लिया और उनसे खेप बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्धों ने नैना निवासी शौकत अहमद डिगू पुत्र अब्दुल वहाब डिगू बताया है। शौकत पेशे से चालक है। दूसरा आरोपी नाबालिग है और सेथर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान शौकत ने खुलासा किया कि वह जेल में बंद ओजीडब्ल्यू फिरदौस अहमद भट के संपर्क में था, जो वर्तमान में केंद्रीय जेल राजौरी में बंद है। वह जैश-ए-मोहम्मद संगठन के लिए काम कर रहा था। पुलिस को आरोपियों के पास से 25 चीनी ग्रेनेड, एक पिस्तौल, 2 पिस्टल मैगजीन, 230 कारतूस, 10 एके मैगजीन और 300 एके कारतूस मिले हैं। मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें