फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 19वीं नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 22 प्रदेशों के 750 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Mon, 13 Feb 2023 03:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

19वीं नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। 16 फरवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप के मुकाबले एमए स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता के महिला और पुरुष वर्ग में 22 प्रदेशों से 750 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Roll Ball - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की मेजबानी में सोमवार से 19वीं नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। 16 फरवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप के मुकाबले एमए स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता के महिला और पुरुष वर्ग में 22 प्रदेशों से 750 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जम्मू-कश्मीर रोलबॉल एसोसिएशन इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सहयोग से कर रहा है। उद्घाटन समारोह में मेयर राजिंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे।

विज्ञापन


चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सात राज्यों की टीमें रविवार को जम्मू पहुंची। अन्य टीमें सोमवार सुबह सात बजे तक जम्मू पहुंची। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए मेजबान की 24 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी सोमवार से गुरुवार तक एमए स्टेडियम की स्केटिंग रिंग में अपना खेल कौशल बयां करेंगे। जम्मू-कश्मीर रोल बॉल एसोसिएशन की सचिव मधु शर्मा ने कहा कि चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। सोमवार दोपहर दो बजे कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।

मास्टर्स खेलों में प्रदेश की हैंडबॉल टीम ने जीता स्वर्ण

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मास्टर्स गेम्स फेडरेशन (एमजीएफ) द्वारा आयोजित 5वें राष्ट्रीय मास्टर्स खेलों में 45 से अधिक आयु वर्ग में जम्मू-कश्मीर की पुरुष हैंडबॉल टीम ने रविवार को स्वर्ण पदक जीता है। टीम ने केरल को 22-10 से हराकर प्रतियोगिता भी अपने नाम की। इन खेलों में जम्मू-कश्मीर की महिला और पुरुष टीम ने भाग लिया था। जम्मू-कश्मीर पुरुष टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी अक्षय खजूरिया ने किया।
विज्ञापन


जम्मू के वंश शर्मा को नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) सोनीपत के छात्र व जम्मू निवासी वंश शर्मा व उनकी टीम को दूसरा स्थान मिला है। धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर जीएनसी एर्नाकुलम रहा। सेमीफाइनल में रहने वाली चार टीमों में एनएलयू हैदराबाद व एनएमआईएमएस स्कूल ऑफ बंगलूरू भी थीं। पहले व दूसरे स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमश: 50 व 30 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी मिले। वंश अभी पांचवें वर्ष के छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें