फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन की तैयारी, गठबंधन सहयोगियों के साथ आज होगी बैठक

Fri, 11 Oct 2024 11:22 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Election Result 2024 - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक होगी। इससे पहले नेकां के सभी निर्वाचित प्रत्याशियों ने पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में बैठक कर अपना नेता चुना, जो जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव में 42 सीटें जीतने के साथ नेकां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 95 सदस्यीय सदन में उसके पास पूर्ण बहुमत है, क्योंकि  गठबंधन सहयोगियों कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने सात सीटें जीती हैं। पार्टी प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर से बुलाई गई बैठक दोपहर 12.30 बजे शुरू हुई। इसमें उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और अन्य निर्वाचित प्रत्याशी मौजूद रहे।

विज्ञापन


डॉ. फारूक ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह चौंकाने वाली बात है। वह (रतन टाटा) एक विनम्र व्यक्ति थे। उन्होंने अपने परिवार के संगठन को सभी के लिए खोल दिया। उन्होंने अपनी कंपनी को पूरी दुनिया में पहुंचाया। मैं पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह का भी आभारी हूं। उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए जो किया वह महान कार्य है। उन्होंने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें