फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द चुनाव के साथ पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अब चुनाव होने चाहिए। जम्मू-कश्मीर की जनता सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कोई तनाव नहीं, जो छोटे-मोटे मसले हैं वे पार्टी के अंदर ही सुलझाए जाएंगे। वह रविवार को अनंतनाग में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर तुरंत विधानसभा चुनाव कराने चाहिए। प्रदेश की जनता दो साल से चुनाव कराने और जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रही है। राज्यसभा में भी यह मुद्दा उठाया गया था। राज्य का दर्जा खत्म कर यहां के लोगों को कमजोर किया गया। नियमत: किसी केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा मिलता है, लेकिन यहां तो इसके विपरीत हुआ, राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। पीएजीडी के साथ जाने के सवाल पर आजाद ने कहा कि जब चुनाव आएंगे तब फैसला लिया जाएगा कि पीएजीडी के साथ चुनाव लडे़ंगे या नहीं। यह फैसला चुनाव की घोषणा के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें