फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की गलत नीतियों का नतीजा आम लोग भुगत रहे : पाटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि ऐतिहासिक डोगरा राज्य जम्मू-कश्मीर को एकतरफा और असंवैधानिक रूप से भंग किया गया है। लोगों को सम्मान, अधिकारों और भावनाओं के खिलाफ राज्य को यूटी में बदल दिया गया। कांग्रेस लोगों के वास्तविक अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। भाजपा सरकार की गलत नीतियों का नतीजा आज आम नागरिक भुगत रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जम्मू के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचीं पाटिल पटनीटॉप में तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर में शामिल होने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगी। शिविर का मंगलवार को प्रतिनिधियों के पंजीकरण के साथ शुरुआत हुई, जिसका बुधवार को औपचारिक उद्घाटन होगा।
पाटिल ने पार्टी कैडर को संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी सर्वोच्च है और समय की चुनौतियों को हराने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस अभी भी एक मजबूत ताकत है। लोग अब भाजपा के नारों के खोखलेपन को महसूस कर रहे हैं। मोदी सरकार की नीतिगत विफलता की आलोचना करते पाटिल ने कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यकों की लगातार हत्याएं की जा रही हैं। सरकार सुरक्षा के खोखले दावे कर रही है। पाकिस्तान अपने प्राक्सी के जरिए जम्मू-कश्मीर को निशाना बना रहा है। नव संकल्प शिविर में जम्मू और कश्मीर संभाग से पार्टी के पूर्व मंत्री, विधायक, एमएलसी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। दो जून को पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद पहुंचेंगे। शिविर में जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक हालात, परिसीमन रिपोर्ट, बेरोजगारी, अस्थायी कर्मियों के मुद्दे, संगठनात्मक मुद्दे, कृषि, उद्योग, महिला व युवा सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय, कश्मीरी पंडित आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें