फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानक चक में शव पहुंचते ही मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। शिक्षक रजनी बाला की हत्या की खबर मिलने के बाद से ही नानक चक गांव में शोक की लहर थी। शाम करीब छह बजे रजनी का शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। पूरा गांव चीख पुकार से गूंज उठा। डीआईजी विवेक गुप्ता, एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन व परिजन पार्थिक शरीर को कंधा देकर घर तक लाए। अंतिम संस्कार बुधवार सुबह ग्यारह बजे होगा।
विज्ञापन

ससुर ने रजनी की सास को कोई दुर्घटना होने की सूचना दी थी, लेकिन शव पहुंचने पर सारी बात का पता चला तो चीख पुकार मच गई। दोपहर तक उनके घर में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। शोक जताने के लिए भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, चंद्र प्रकाश गंगा, डॉ. देवेंद्र मन्याल, डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन, तहसीलदार रामपाल शर्मा सुबह से ही नानक चक पहुंच गए थे। उन्होंने रजनी के ससुर को ढांढस बंधाया।
-------
एंबुलेंस पहुंचते ही छलक पड़े आंसू
सांबा। जैसे ही शाम को छह बजे एक एंबुलेंस रजनी का शव लेकर नानक चक पहुंची, तो उपस्थित लोगों की आंखों से आंसू छलक पडे़। शव से पहले रजनी की 13 वर्ष की बेटी सना पिता के साथ घर पहुंची। बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका था। श्रीनगर से सांबा पहुंची सना सहमी हुई थी। उसके मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। महिलाओं ने सना को अंदर ले जाकर पानी पिलाया। वहीं युवाओं में काफी आक्रोश बना रहा। नानक चक क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें