जम्मू-कश्मीर में थानों पर बढ़ते हमलों को पुलिस विभाग ने गंभीरता से लिया है। थानोें पर हमले के दौैरान संतरियों की अत्यधिक संख्या में शहीद होने की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने बुलेेट प्रूफ जैकेटों की खरीदारी बढ़ाने का फैसला किया है।
पुलिस हेडक्वार्टर ने थानों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए ड्यूटी पर तैनात संतरियों को भी सुविधाओं से लैस करने का फैसला किया है। इन संतरियों को बुलेट प्रूफ जैकटों से सुसज्जित किया जाएगा। आतंकियों व उपद्रवियों के थाने पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं।
दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में सबसे अधिक घटनाएं हुई है। हालांकि किसी भी आतंकी हमले के दौरान संतरी सबसे पहला निशाना बनते हैं। इन लोगों को सबसे पहले आतंकी गोली से रुबरू होना पड़ता है। पुलिस की एसओजी टीम के पास फिलहाल बुलेट प्रूफ जैकेटें हैं।