फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुलिस और सेना की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, समय रहते भीषण आग पर पाया काबू

Mon, 27 Jul 2020 09:18 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, फोर्स और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में पुलिस और सेना की 41 राष्ट्रीय रायफल्स ने बड़ी घटना टाल दी। कलरुच इलाके में चावल की दुकान, सीमेंट स्टोर और एक गोदाम में आग लग गई थी। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इलाके के अब्दुल राशिद मीर मोहम्मद यूसुफ की दुकानों में रहस्यमय ढंग से आग लग गई। 

घटना की जानकारी होते ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को जानकारी दी। 

पुलिस के साथ ही मौके पर पहुंचे सेना के जवानों ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी मश्क्कत के बाद जवानों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों ने पुलिस और सेना को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें