फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के नेता सज्जाद लोन एक साल बाद नजरबंदी से रिहा, ट्वीट कर बोले- बहुत कुछ बदल गया है

Fri, 31 Jul 2020 02:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
Sajjad Lone - फोटो : twitter
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टी पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन को एक साल बाद शुक्रवार को नजरबंदी से रिहा कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल पांच अगस्त को जब से कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था, तब से सज्जाद लोन राज्य के अन्य प्रमुख नेताओं जैसे ही नजरबंद किए गए थे। सज्जाद लोन ने रिहा होने के बाद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी।
विज्ञापन


सज्जाद लोन ने ट्वीट किया, आखिरकार एक साल पूरा होने से ठीक पांच दिन पहले मुझे बताया गया है कि अब मैं आजाद हूं। कितना कुछ बदल गया है। ऐसा नहीं है कि जेल का अनुभव मेरे लिए नया था। पहले जेल जाता था तो शारीरिक शोषण बहुत होता था। इस बार गया तो दिमागी रूप से बहुत परेशान रहा। जल्द ही बहुत कुछ साझा करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें