फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू शहर में जल्द बनाए जाएंगे आठ वाईफाई हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू में जल्द ही आठ वाईफाई हॉटस्पॉट बनेंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संचार नेटवर्क बढ़ाने के अलावा वर्टिकल गार्डन और आकर्षक संकेतक लगाने का काम भी जल्द अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया है। पहले चरण में डोगरा चौक से केसी चौक फ्लाईओवर के नीचे वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा। इस पर 4.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यात्री निवासी और केनाल रोड पर भी सुधार कार्य होंगे। इसी तरह से शहर के प्रमुख रोटरी और चौक वर्तमान से बेहतर किए जाएंगे। इस पर 16.25 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। शहर में 680 लोकेशन पर संकेतक लगेंगे। अधिकारियों की ओर से एलजी को बताया गया है कि शहर में संकेतक लगाने के लिए अनधिकृत रूप से लगाए गए होर्डिंग और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें