फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: भारतीय रेल की सबसे लंबी सुरंग का एक हिस्सा तैयार, देश के रेलवे नेटवर्क से जल्द जुड़ेगा कश्मीर

Sun, 23 Jan 2022 04:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक को बनाने के लिए बनिहाल-कटड़ा सेक्शन में बन रही है 12.6 किलोमीटर लंबी रेल टनल। सबसे चुनौतीपूर्ण है यह सेक्शन। 35 सुरंगें और 37 पुलों का किया जा रहा निर्माण। इसके तैयार होने के बाद देश के किसी भी हिस्से से कश्मीर जाना आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन
रियासी में तैयार हो रहा रेलवे पुल (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परियोजना उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक के सबसे अहम कटड़ा-बनिहाल सेक्शन में भारतीय रेलवे की सबसे लंबी सुरंग का एक हिस्सा तैयार हो गया है। शनिवार को निर्माण कंपनी ने टनल नंबर टी-49बी का काम पूरा कर लिया। 111 किलोमीटर लंबे कटड़ा-बनिहाल सेक्शन में कुल 35 सुरंगें और 37 पुल भी बनाए जा रहे हैं। इनमें से 26 मुख्य और 11 छोटे पुल शामिल हैं, जो कश्मीर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से सीधा जोड़ेंगे।

विज्ञापन


सबसे लंबी रेल सुरंग के एक हिस्से को शनिवार को खड़ी तहसील के कुंदन अदित और अरपिंचला के बीच पूरा किया गया। कटड़ा-बनिहाल सेक्शन में सुरंगों का निर्माण ऑस्ट्रियन टनलिंग विधि से किया जा रहा है। रामबन जिले में सुरंग का काम पूरा होने पर रेलवे लाइन दो तरफा हो जाएगी।

निर्माण एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियाें में सुरंग खोदना बेहद चुनौतीपूर्ण है। सबसे बेहतर तकनीक और पूरी सावधानी के साथ सुरंगें बनाई जा रही हैं। बनिहाल के पास पांच दिसंबर को बनकोट क्षेत्र में एक अन्य टनल का काम पूरा किया गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा देश के पहले केबल स्टेड रेलवे पुल के स्तंभ का काम चार जनवरी को मुकम्मल किया गया है। हर पड़ाव अपने आप में मील का पत्थर है, जिससे अगले कुछ वर्षों में ट्रेन को कटड़ा से सीधे कश्मीर पहुंचाना संभव होगा।

272 किमी लंबी है परियोजना, कई चरण शुरू
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक की लंबाई 272 किलोमीटर है। 161 किलोमीटर ट्रैक को विभिन्न चरणों में शुरू किया जा चुका है। पहले चरण में 118 किमी लंबे काजीगुंड-बारामुला ट्रैक पर अक्तूबर 2009 में ट्रेन चलाई गई थी। बनिहाल-काजीगुंड के 18 किमी सेक्शन में जून 2013 से और 25 किमी लंबे उधमपुर-कटड़ा ट्रैक पर जुलाई 2014 से ट्रेनें चल रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें