फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: धमकी देने वाले पोस्टर चिपकाने में एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था आरोपी

Fri, 13 Jan 2023 04:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस को जांच में पता चल कि आरोपी राथर सोशल मीडिया से पाकिस्तानी आतंकी संचालकों के संपर्क में था। इससे जनता के बीच भय और देश के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने के लिए पोस्टर चिपका रहा था। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में बाहरी लोगों को धमकी देने वाले पोस्टर चिपकाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल 22 दिसंबर को पुलिस पोस्ट पल्हालन को पता चला था कि बाहरी लोगों को धमकी जारी की गई है।

विज्ञापन


पहलगाम में तथाकथित आतंकी समूह लोन वुल्फ वॉरियर की ओर से शराब की दुकान खोलने के सरकार के फैसले की निंदा की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के एक दल को सड़क किनारे पोस्टर चिपका हुआ और कुछ पोस्टर मिले।

जांच के दौरान कई संदिग्धों को पकड़ा गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तांत्रेपोरा पल्हालन निवासी अल्ताफ अहमद राथर के रूप में पहचाने गए संदिग्ध की पहचान की। प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ के बाद राथर ने कबूल किया और एकत्र किए गए सबूतों ने अपराध करने में उसकी संलिप्तता की पुष्टि की।
विज्ञापन


पता चला कि राथर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के आतंकी संचालकों के संपर्क में था और उनके साथ काम कर रहा था। इससे जनता के बीच भय और भारत के खिलाफ नफ रत का माहौल बनाने के लिए पोस्टर चिपकाने का निर्देश दिया। राथर के खुलासे पर उसके घर पर छापा मारा गया जहां से पोस्टर और मोबाइल फोन जब्त किए गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें