फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएएस के लिए जल्द जारी होगी अधिसूचना, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

Tue, 16 Feb 2021 11:36 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
jobs jammu kashmir
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) के 187 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी। जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन (जेकेपीएससी) अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। जेएंडके पुलिस, जूनियर स्केल केएएस और जेएंडके अकाउंट सर्विस में राजपत्रित पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


दो वर्षों के लंबे समय बाद केएएस पदों पर भर्ती होने जा रही है। सामान्य प्रशासनिक विभाग ने आठ जनवरी को जेकेपीएससी को इन पदों पर भर्ती करने को कहा था। जेकेपीएसएसी अब कुल 187 पदों पर भर्ती करेगा। इसमें जेएंडके पुलिस सेवा राजपत्रित के 71 पद, जूनियर स्केल केएएस के 56 और जम्मू-कश्मीर लेख राजपत्रित सेवा के 60 पदों पर भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें- सरकार की बिना अनुमति विदेश नहीं घूम पाएंगे अधिकारी, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है सामान्य प्रशासनिक विभाग ने आठ जनवरी को 257 केएएस पदों पर भर्ती शुरू करने का आदेश जेकेपीएससी को जारी किया था, जिसमें सबसे अधिक 141 पद जेएंडके पुलिस सेवा राजपत्रित के थे, लेकिन बाद में सरकार ने इसमें 70 पदों को वापस ले लिया, अब सिर्फ 71 पदों पर ही भर्ती होगी। हालांकि, सरकार ने अन्य में कोई बदलाव नहीं किया है। केएएस के आवेदन करने के लिए आयु सीमा को 37 वर्ष तक रखा गया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें