जम्मू। जम्मू कश्मीर में 38 तहसीलदारों के तबादले व नियुक्तियां की गई हैं। सभी तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर रिपोर्ट करने को कहा गया है।
राजस्व विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा की ओर से जारी आदेश में मोहम्मद मजीद को तहसीलदार क्षेत्रीय निदेशक सर्वे एंड लैंड रिकार्ड, राजोरी, राजेंद्र सिंह को तहसीलदार नजूल जम्मू, जाहिर रैना को तहसीलदार मरमत डोडा, फरिदून खताना को तहसीलदार एचक्यूए, डीसी पुलवामा कार्यालय, जावेद इकबाल, जूनियर जेकेएएस को तहसीलदार गुंड, नुसरत को तहसीलदार कंसालिडेशन अनंतनाग बनाया गया है। इसी तरह इम्तियाज अहमद बुड को तहसीलदार बडगाम, अल्ताफ हुसैन को तहसीलदार एसीईओ चुनाव, मोहम्मद मारूफ को तहसीलदार जचलदारा, जिला कुपवाड़ा, राजेश कुमार बड़ू को तहसीलदार आरटीआई जम्मू, नेहा शर्मा को एचक्यूए कार्यालय एआईजीआर जम्मू, सतीश कुमार को यूटी लद्दाख, मेजर सिंह को तहसीलदार भागवाह जिला डोडा, रोहित कुमार को तहसीलदार पाडर, मोहम्मद मुबशीर भट्ट को एचक्यूए आईजीआर जेएंडके कार्यालय, रफीक अहमद जराल को एचक्यूए डीसी बडगाम कार्यालय, सई इयाद कादरी को तहसीलदार करनाह, जावेद अहमद शेख को तहसीलदार टंगमार्ग, इम्तियाज अहमद को तहसीलदार बनिहाल, मंजीत सिंह को तहसीलदार परगवाल, शौकत हयात मट्टू को तहसीलदार भद्रवाह, रमण जंडियाल को तहसीलदार चौकी चौरा, यासिर अराफात चौधरी को वित्तीय आयुक्त राजस्व जेएंडके कार्यालय, कर्णजीत सिंह को तहसीलदार डुडू बसंतगढ़, चंद्र शेखर शर्मा को एचक्यूए जिला उपायुक्त किश्तवाड़ कार्यालय, साहिल रंधावा को तहसीलदार ठाठरी, मोहम्मद फारूक खान को तहसीलदार राफिया बाद, बारामुला, ममता सुदर्शन को तहसीलदार मैरा मार्देयां, फारूक हुसैन भट्ट को तहसीलदार रामगढ़, अमित उपादय को तहसीलदार खड़ी रामबन, अशोक चक्रवर्ती को तहसीलदार भलवाल, गौरव शर्मा को तहसीलदार मेंढर, विक्रम कुमार को तहसीलदार कठुआ, सुमित कोहली को तहसीलदार कोटरंका राजोरी, सुरेश सिंह को तहसीलदार भूमाग रियासी, परमदीप सिंह को तहसीलदार लाटी, उधमपुर और विपिन कुमार को तहसीलदार पंचैरी उधमपुर बनाया गया है।