फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हिल काउंसिल के चेयरमैन ने सीएचसी संकू में जांची स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
महाकुंभ में सोवा-रिग्पा निःशुल्क चिकित्सा शिविर और प्रदर्शनी शुरू किया
विज्ञापन
लेह। हिल काउंसिल कारगिल के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद जफर अखून ने बुधवार को सीएचसी संकू का औचक दौरा किया। उन्होंने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने आगा सैयद हैदर रजवी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकू और बालिकाओं के कोचिंग केंद्र का भी दौरा किया। छात्रों को प्रदान की जा रही छात्रावास सुविधाओं का जायजा लिया। उनके साथ काउंसलर आगा सैयद अहमद, काउंसलर गुलाम हैदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एक्सईएन एसवीडी संकू, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी संकू, उप सीईओ और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

डॉ. अखून ने सीएचसी संकू के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत करके उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिलने वाली देखभाल की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ की समय पर ड्यूटी पर बल दिया और चिकित्सा टीम को उच्च मानक की देखभाल बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने सीएमओ कारगिल और बीएमओ संकू को अतिरिक्त आवास/स्टाफ क्वार्टर के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने एक्स-रे मशीन के कार्य का भी निरीक्षण किया और पाया कि मैनुअल मशीन काम कर रही है जबकि डिजिटल मशीन में कुछ तकनीकी खामी है। डॉ. अखून को सीएमओ कारगिल ने बताया कि तकनीकी खामी को जल्द से जल्द ठीक कर दिया जाएगा।

उन्होंने बीएमओ कारगिल को सुबह 9:30 बजे ओपीडी शुरू करने का निर्देश दिया और कहा कि यूटी प्रशासन की तरफ से पहले ही एक सर्कुलर जारी किया जा चुका है जिसे अक्षरशः पालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें