फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से लड़ना हर नागरिक की जिम्मेदारी : पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के निदेशक शक्ति पाठक ने ईमानदारी की संस्कृति विषय पर एक विशेष सप्ताह की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों, स्थानीय शहरी निकायों के कर्मचारियों और शिकायतकर्ताओं को आमंत्रित किया गया, ताकि उन्हें भ्रष्टाचार के प्रति सजग और सक्रिय बनाया जा सके।
विज्ञापन


शक्ति पाठक ने कहा, भ्रष्टाचार से लड़ना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यह केवल सरकारी अधिकारियों का कार्य नहीं है। हमें सभी स्तरों पर जागरूकता फैलाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में अधिकारियों को बताया जाएगा कि वे शिकायतकर्ताओं की सहायता कैसे कर सकते हैं। किस प्रकार निगरानी के जरिए भ्रष्टाचार को रोकने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें