फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगाम पहुंती संसदीय स्थायी समिति, बताया बहुत खूबसूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने मंगलवार को पहलगाम बाजार और बेताब घाटी की सैर की। हालांकि वह बायसरन घाटी नहीं जा पाए, क्योंकि उसे एनआईए ने जांच की वजह से बंद कर रखा है। संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने बेताब घाटी को खूबसूरत बताया, साथ ही बायसरन न जा पाने का मलाल भी था। समिति के दौरे को देखते हुए पहलगाम में व्यापक सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

जम्मू से भाजपा सांसद बृजलाल की अगुवाई में रविवार दोपहर में श्रीनगर पहुंची संसदीय स्थायी समिति ने गुलमर्ग का दौरा किया था। कटड़ा से वंदे भारत ट्रेन से श्रीनगर पहुंचे संसदीय समिति के सदस्य सड़क मार्ग से गुलमर्ग पहुंचे। रोपवे से वादियों का नजारा लेने के बाद उन्होंने पर्यटकों से भी बातचीत की।
सोमवार सुबह सभी सदस्य श्रीनगर पहुंचे और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अजय डुल्लू के साथ बैठक की। बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने मुगल गार्डन और शिकारे से डल झील का भ्रमण किया था। समिति में बतौर सदस्य रंजन गोगोई, ए राजा, कल्याण बनर्जी, विवेक टंक और स्वाति मालीवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें