श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को निर्देश दिए कि जम्मू और कश्मीर फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (जेकेएफएसएल) में सहायक वैज्ञानिक अधिकारी (क्राइम सीन) के पदों पर भर्ती केवल लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। कोई मौखिक परीक्षा, साक्षात्कार या वाइवा-वॉइस नहीं होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है संविधान के प्रावधान के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल ने निर्देश दिया है कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (अधीनस्थ) सेवा में सहायक वैज्ञानिक अधिकारी (क्राइम सीन) के पदों, जिनका वेतन स्तर 35,900–1,13,500 रुपये है, के लिए कोई मौखिक परीक्षा/साक्षात्कार, वाइवा-वॉइस नहीं होगा।” भर्ती पूरी तरह से लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगी।