फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को कश्मीर मुख्यालय जवाहर नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, मील पत्थरों और परिवर्तनकारी नीतियों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मोदी सरकार की कई उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति गहरा लगाव है। जब भी राष्ट्रीय स्तर पर कोई नई योजना शुरू की जाती है, तो जम्मू-कश्मीर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। चाहे विकास हो, स्वास्थ्य हो, शिक्षा हो या सशक्तीकरण हो, मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि कश्मीर देश के बाकी हिस्सों के बराबर तरक्की करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें