फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुलगाम अस्पताल में गर्भवती की मौत की जांच के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय कश्मीर ने गर्भवती महिला की मौत की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की है। महिला की मंगलवार को जिला अस्पताल कुलगाम में मौत हो गई थी। स्वास्थ्य सेवा निदेशक कश्मीर ने 17 जून को जिला अस्पताल कुलगाम में सरंडू कुलगाम निवासी एक गर्भवती महिला नईमा (28) की मौत के बाद जांच के आदेश जारी किए हैं। 19 जून शाम तक या उससे पहले रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए जांच समिति गठित कर दी है। चार सदस्यीय जांच समिति में डॉ. खालिद परवेज, प्रभारी सीएमओ अनंतनाग, डॉ. शाहिद टाक, डॉ. मंजूर अहमद राथर और डॉ. मुज़फ्फर अली खान शामिल हैं। बता दें कि महिला के परिवार की तरफ से डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें