फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हरियाणा, वाराणसी, दिल्ली के ध्यानार्थ...भोले बाबा ने बुलाया... मैं दौड़ा चला आया

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलगाम। परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ, पहली बार तो कोई 20वीं बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने आया है। नुनवान कैंप पहुंचे चित्तौड़ के अर्जुन सोनी ने कहा... भोले बाबा ने बुलाया तो बस मैं दौड़ा चला आया।
विज्ञापन

अपनी नौंवीं यात्रा कर रहे अर्जुन ने कहा कि इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम हैं। कोरोना काल छोड़ कर मैं लगभग हर साल आता हूं। बाबा का आशीर्वाद है, वो बुलाते हैं, तो आने का सौभाग्य मिलता है। वीरवार को सुबह नंगे पैर यात्रा शुरू करूंगा।
वाराणसी से तीन दोस्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने आये हैं। वेद प्रकाश और अमन उपाध्याय दूसरी और अतुल उपाध्याय यहां तीसरी बार आये हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने काफी अच्छे इंतजाम कर रखे हैं। पहलगाम का नुनवान पारंपरिक मार्ग है। अधिकतर लोग यहीं से यात्रा शुरू करते हैं।
विज्ञापन

पहली बार दोस्त राहुल के साथ दिल्ली से आये आशीष ने बताया कि वह पहली बार आये हैं। परिवार वाले हिचक रहे थे, लेकिन बाबा बर्फानी पर भरोसा है, वह कुछ नहीं होने देंगे। जम्मू के अलावा रास्ते में और यहां सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है। डर जैसा कुछ भी नहीं है, शासन और प्रशासन ने सुरक्षा के काफी इंतजाम कर रखे हैं।

25 सालों में सबकुछ बदला, नहीं बदली आस्था
हरियाणा के सोनीपत से आये सोमवीर ने बताया कि उनकी यह 20वीं परिक्रमा है। 19 वर्ष के थे जब पहली बार यहां आए थे। कच्चा मार्ग, दुरुह चढ़ाई, गिने-चुने लंगर, फिर भी भोले के भक्त उमड़ आते थे। अब यहां इतनी व्यवस्थित व्यवस्था है, कड़ी सुरक्षा है, शानदार लंगर है, और बताते हैं कि यात्रा मार्ग पर भी इस साल काफी काम हुआ है। सुबह यात्रा शुरू करेंगे तो नए बने मार्ग को भी देखेंगे। शासन और प्रशासन का धन्यवाद जो इतने अच्छे इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें