फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उत्तर प्रदेश के ध्यानार्थ...भूखे को अन्न और प्यासे को देते हैं पानी, जय बाबा बर्फानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालटल (श्रीनगर)। मेरे भोले की महिमा निराली है। अद्भुत और अलौकिक है। वह दिव्य हैं। उनके दर से कोई खाली नहीं जाता है। वह सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसीलिए वह देवों के देव महादेव हैं। मेरे बाबा ''भूखे को अन्न और प्यासे को देते हैं पानी, जय बाबा बर्फानी''। यह कहना एक-दो नहीं बल्कि पांच और दस साल से लगातार बाबा बर्फानी का दर्शन करने आ रहे शिव भक्तों का है। इसमें भी कोई हवाई मार्ग से आया है तो कोई सड़क मार्ग से। कोई नौजवान है तो कोई दोनों पैरों से दिव्यांग लेकिन बाबा की ऐसी माया है कि उनके दर्शन की कल्पना मात्रा से ही सारे दुख दर्द छू मंतर हो जाते हैं। पेश है ऐसे ही भोले के भक्तों की कहानी उन्हीं की जुबानी ...
विज्ञापन

लगातार 11वें वर्ष श्री अमरनाथ जी तीर्थयात्रा पर आया हूं। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो बाबा की विशेष कृपा मेरे ऊपर है। उन्हीं के आशीर्वाद से लगातार 11वें साल दर्शन करने आया हूं। पिछले दिनों पहलगाम में हुआ आतंकी हमला हमारी भोले के भक्तों को आने से नहीं रोक सकता हे। उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमारे देश के जवान तैयार हैं।
- महिपाल सिंह, ग्वालियर मध्य प्रदेश

लगातार 10वें साल बाबा की शरण में आया हूं। बाबा बर्फानी की कृपा से कभी कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। भोले ने हर मनोकामना पूरी की। व्यापार चमक रहा है और परिवार सुखी है। पहलगाम हमले का भारतीय फौज ने ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि नापाक इरादों वाला पाकिस्तान दोबारा ऐसी हिमाकत करने की सोचेगा भी नहीं। श्री अमरनाथ जी तीर्थयात्रा पर इसका कोई असर नहीं है।
विज्ञापन

- संजय दास, मुंगेर बिहार
-
दोनों पैरों से दिव्यांग हूं लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारा। बाबा के आशीर्वाद से लगातर पांचवें साल उनका दिव्य दर्शन करने आ रहा हूं। उनकी महिमा ऐसी है कि कभी दिव्यांग होने का मलाल नहीं रहा। अलबत्ता यह साेचता हूं अगर मेरे दोनों पांव होते तो शायद मोह माया में फंस कर कभी नहीं आता। जब तक सांस चलेगी बाबा के दर्शन करने आते रहूंगा।
- दीपक कुमार, कौशांबी उत्तर प्रदेश
-
आठ साल से बदस्तूर बाबा बर्फानी की शरण में दोस्तों के संग आ रहा हूं। बाबा की कृपा ऐसी है कि जिस किसी भी कार्य में हाथ में लगाया कभी निराशा नहीं हुई। कायराना पहलगाम हमले का ऐसा जवाब हमारी सेना दिया है कि यहां आने वाला हर भक्त बस उसी की गाथा गा रहा है। देश के जवानों की बदौलत ही यह यात्रा सुरक्षित और पूरी हो रही है। अद्भुत निराले हैं मेरे बाबा बर्फानी।
- सोनू पांडेय, बस्ती उत्तर प्रदेश
-
बाबा का दर्शन करने आठ साल से आ रहा हूं। कभी कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। बाबा की ऐसी कृपा है कि हर साल अपने दो-चार दोस्तों को भी लेकर आता हूं। ये उन्हीं की ताकत है कि यहां आने के लिए कभी हार नहीं मानी। बाबा बर्फानी अलौकिक हैं। उनकी महिमा निराली है। दुश्मन देश लाख कोशिश कर ले लेकिन बाबा के भक्तों की संख्या घटने वाली नहीं है।
विज्ञापन

अशोक वर्मा, बस्ती उत्तर प्रदेश
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें