फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विदायक दुबे ने लगाया रनसु में जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। विधायक कुलदीप राज दुबे ने रनसु के गांव संगड थ्योट व एलिया में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सनीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निवारण भी किया गया। संगड़ निवासी लोगों ने बताया कि मंजुआ से फरगल के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जाने वाली रोड का जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिले।
विज्ञापन

लोगों के घरों में पीने का पानी पहुंचे क्योंकि गांव के लोग कई महीनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। महीने में कभी कभार एक बार ही पानी आता है। आल्या की पूर्व सरपंच प्रवीण बेगम ने बताया कि उनके गांव लोअर आल्या से सुदेश मोहल्ले में झूला पुल बनाया जाए व उनकी पंचायत के हर गांव में सोलर लाइटें लगाई जाएं। इस अवसर पर जिला विकास परिषद सदस्य केवल कृष्ण शर्मा, ब्लॉक विकास अधिकारी अर्जुन राम पॉल, चौकी प्रभारी ललित शर्मा, पूर्व सरपंच माड़ी नाला प्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें