एडीडीसी को विदाई समारोह में सम्मानित करते हुए जिला विकास परिषद सदस्य ।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। जिला विकास परिषद कार्यालय में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राजिंदर सिंह के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह अवसर राजिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान उधमपुर जिले के विकास के प्रति उनके समर्पण और योगदान का प्रतीक था। इस अवसर पर डीसी सलोनी राय, अध्यक्ष और डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद ने राजिंदर सिंह के प्रयासों की सराहना की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में जिले के सभी जिला विकास पार्षदों की उपस्थिति रही। अन्य अतिथियों में एडीसी प्रेम सिंह, सीपीओ उत्तम सिंह और प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।