श्रीनगर। कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने शुक्रवार को दूरसंचार और इंटरनेट सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए बीएसएनएल और एयरटेल की टीमों को बधाई दी। एक्स पर किये गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ''''हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण कश्मीर में दूरसंचार और इंटरनेट सेवाओं में आई रुकावट के बाद, उन्हें शीघ्र बहाल करने के लिए बीएसएनएल और एयरटेल की टीमों को बधाई।''''
उन्होंने कहा, ''''इन महत्वपूर्ण सेवाओं को युद्धस्तर पर बहाल करने से सूचना और डेटा का वास्तविक समय पर प्रसार सुनिश्चित करने, घाटी में निर्बाध संचार बनाए रखने और आम जनता की चिंताओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।''''