फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री और दो अधिकारी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर की एक अदालत ने शुक्रवार को पीडीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कार्य मंत्री नईम अख्तर के साथ-साथ दो अन्य अधिकारियों को क्राइम ब्रांच कश्मीर की तरफ से 2019 में दर्ज एक मामले में बरी कर दिया। यह मामला जम्मू और कश्मीर प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (जेकेपीसीसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में विकार मुस्तफा शोंथु की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं से संबंधित था। सरकार ने इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा था, जिसने 2021 में आरोप पत्र दाखिल किया था। ट्रायल के दौरान दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद, विशेष भ्रष्टाचार निरोधक न्यायाधीश सुरिंदर सिंह ने आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें