बांदीपोरा। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) द्वारा रविवार को बांदीपोरा के सुंबल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ठेकेदार संघ सोनावारी के अध्यक्ष मोहम्मद अल्ताफ भट समेत नेशनल कांफ्रेंस के दर्जनों कार्यकर्ता वाहिद उल रहमान पारा और यासिर रेशी की मौजूदगी में पीडीपी में शामिल हो गए।
बैठक में यासिर रेशी ने जमात ए इस्लामी समर्थित 215 एफएटी स्कूलों को अपने नियंत्रण में लेने के नेशनल कांफ्रेंस के हालिया आदेश की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि एनसी सरकार लगातार कश्मीर के लोगों के साथ-साथ जमात ए इस्लामी को भी निशाना बना रही है।
उन्होंने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के खिलाफ शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू की टिप्पणियों की भी निंदा की और उन्हें ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।