श्रीनगर। भाजपा नेता अशोक कौल ने दक्षिण कश्मीर के बाल गायक अयान साजिद को बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा की स्थानीय इकाई के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
अशोक कौल ने अयान की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की, जो न केवल उसकी प्रतिभा का प्रदर्शन करती है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती है। उन्होंने कहा, इस सम्मान के लिए अयान की पहचान न केवल उसकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह उसके लिए राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने का एक अवसर भी है।
अयान साजिद, प्रतिभाशाली छात्र हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके कई क्षेत्रों में योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है।