फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में शीतकालीन पर्यटन के विस्तार के लिए जेड-मोड़ सुरंग एक गेम चेंजर साबित होगी: उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर अपने पर्यटन क्षेत्र में एक बड़े बदलाव के मुहाने पर है, क्योंकि मध्य कश्मीर में स्थित बहुप्रतीक्षित जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन 13 जनवरी को होने वाला है। मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना घाटी में शीतकालीन पर्यटन के विस्तार के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी। उन्होंने इस विकास की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

उमर ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, जम्मू और कश्मीर विशेष रूप से मध्य कश्मीर, आने वाले दिनों में बुनियादी ढांचे के एक महत्वपूर्ण हिस्से के उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहा है। यह संपत्ति घाटी में शीतकालीन पर्यटन के विस्तार के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी। बता दें कि जेड-मोड़ सुरंग जम्मू और कश्मीर के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। यह सोनमर्ग जैसे क्षेत्रों के लिए साल भर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, जिससे शीतकालीन पर्यटन के लिए अभूतपूर्व अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें