श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के प्रमुख तारिक हामिद कर्रा के बेटे डॉ. वलीद तारिक कर्रा ने पूर्णकालिक चिकित्सा पेशेवर से मुख्यधारा की राजनीति में आने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में नहीं खेल और संगीत में रुचि थी। पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की तरफ से आगे बढ़ाई गई राजनीतिक सेवा की विरासत ने मुझे यह नई भूमिका निभाने के लिए मजबूर किया। डॉ. वलीद ने खुलासा किया कि वे ईदगाह निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार थे। हालांकि, चुनाव पूर्व गठबंधन समझौते के कारण उन्हें अपनी उम्मीदवारी वापस लेनी पड़ी।