फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिलजीत दोसांझ पहुंचे कश्मीर, फैंस के साथ कर रहे हैं तस्वीरें सांझा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ रविवार को कश्मीर घूमने पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सूत्रों के अनुसार वह अगले दो दिनों तक कश्मीर की वादियों में रहेंगे।
विज्ञापन

कश्मीर में दिलजीत का यह दौरा काफी चर्चा में है और लोग उनके कश्मीर आने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कश्मीर की खूबसूरत वादियों के दृश्य भी शेयर किए। दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में दिलजीत दोसांझ कश्मीर में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ दिलजीत ने एक कैप्शन भी साझा किया है। कैप्शन में दिलजीत ने लिखा है ‘हेवन ऑन अर्थ’। साथ ही कुछ तस्वीरों में दिलजीत शंकराचार्य मंदिर में भी माथा टेकते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने गुरुद्वारा छठी पातशाही और पुरानी मस्जिद में माथा टेका। वहीं उन्होंने श्रीनगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में खाना भी खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें