फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर के संविदा शिक्षकों को नियमित करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हाईकोर्ट ने कश्मीर में सैकड़ों संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। इनको नियमित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्था पर नियुक्त यदि पात्र पाए जाते हैं तो जम्मू कश्मीर सिविल सेवा (विशेष प्रावधान) अधिनियम 2010 के तहत नियमितीकरण के हकदार हैं। न्यायाधीश संजीव कुमार एवं संजय परिहार की खंडपीठ ने कहा कि ऐसे लेक्चररों के पदों की रक्षा की जानी चाहिए।
विज्ञापन

अदालत ने निर्देश दिया कि जिन मामलों में याचिकाकर्ता नियमितीकरण के योग्य हैं। उन मूल पदों को विवादित भर्ती विज्ञापनों से हटा दिया जाएगा बशर्ते कि वे पहले से भरे न गए हों। ये याचिकाएं तब दायर हुई थीं जब सरकार ने कश्मीर संभाग के कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्था पर लेक्चररों और शिक्षण सहायकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए विज्ञापन जारी किए। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि नई भर्ती मनमानी थी और इसमें उनकी सेवा और 2010 के कानून के तहत नियमितीकरण के अधिकार की अनदेखी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें