फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घाटी में आतंकी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करे सुरक्षा एजेंसियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों ने मंगलवार को घाटी में आतंकवादी घटनाओं की निंदा की। कहा कि शांति बहाली के लिए सरकार का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर होटलियर्स क्लब के अध्यक्ष मुश्ताक चाया ने कहा, यह कश्मीरियों को स्वीकार्य नहीं है। हम उन लोगों से अनुरोध करते हैं कि जो इसके पीछे हैं ऐसा न करें। यह स्वीकार्य नहीं होगा कि लोग मारे जाएं और यहां की अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाए। उन्होंने कहा कि लाखों लोग अपने भरण-पोषण के लिए पर्यटन पर निर्भर हैं और इस तरह की घटनाओं का उद्देश्य शांति को पटरी से उतारना और पर्यटन को प्रभावित करना है।
ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर (टाक) के अध्यक्ष रऊफ ट्रंबू ने कहा कि समग्र रूप से समाज और विशेष रूप से उद्योग ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करता है और उन्हें रोकने के लिए सरकार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। हम सुरक्षा एजेंसियों से अनुरोध करते हैं कि वे ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें