फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुपवाड़ा पुलिस के आठ अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। जिला पुलिस मुख्यालय कुपवाड़ा में बुधवार को पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी गुलाम जिलानी वानी ने जिला पुलिस के आठ अधिकारियों और कर्मचारियों को पीएचक्यू की तरफ से नकद पुरस्कार और डीजीपी के प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह सम्मान पुलिस स्टेशन करनाह में दर्ज एक केस में दोषसिद्धि सुनिश्चित करने में उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया गया। इसमें 15 किलो ब्राउन शुगर जब्त की गई थी। इंस्पेक्टर वसीम अहमद के नेतृत्व में टीम ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कुपवाड़ा) की अदालत ने 28 अगस्त 2023 को अपने फैसले में आरोपियों को दोषी पाया। 5 सितंबर 2023 को उन्हें 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। समारोह के दौरान एसएसपी गुलाम जिलानी वानी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें