जीएमसी में पहुंचने वाले अधिकांश कैंसर के मामलों में पुरुषों में अधिकतर फेफड़े और महिलाओं में स्तन कैंसर पाया गया है। फेफड़े में कैंसर होने का मुख्य कारण नियमित रूप से धूम्रपान करना है। इसके अलावा पुरुषों में गले, फूड पाइप और लिवर का कैंसर भी बढ़ा है। इसमें तंबाकू युक्त पदार्थ भी कारण हैं। महिलाओं में बच्चों को कम स्तनपान करवाना स्तन कैंसर का कारण बन रहा है। एक मां को कम से कम तीन साल स्तनपान करवाना चाहिए, लेकिन वर्तमान में अधिकांश महिलाएं तीन माह ही स्तनपान करवा रही हैं।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों प्रभावित
नए कैंसर के मामलों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों ही प्रभावित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरीकरण बढ़ने से गंभीर बीमारियों का विस्तार हो रहा है। धूम्रपान, तंबाकू, कम स्तनपान सहित अन्य कारणों से पुरुष और महिलाएं कैंसर की चपेट में आ रहे हैं।
जीएमसी में हर साल पंजीकृत मरीज
2015 1864
2016 1964
2017 1858
2018 2335
2019 2098
2020 1727 (कोविड से कम पंजीकृत हुए)