फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्ली में पीएम मोदी का सभा स्थल आज से एसपीजी के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। गांव पल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल के दौरे के मद्देनजर जहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, वहीं वीरवार को पूरे सभा स्थल को एसपीजी के हवाले कर दिया जाएगा। उसके बाद आगे की रणनीत तैयार की जाएगी, इसमें जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पुलिस विभाग को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वीरवार से गांव पल्ली का सारा निरीक्षण एसपीजी की देखरेख में होगा। बुधवार को एसपीजी के एक अधिकारी की तरफ से आए एक फोन से इस बात की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

एसपीजी ने सभा स्थल और आसपास के इलाके की जानकारी के लिए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की वीरवार को बैठक बुलाई है। इसमें गांव के गणमान्य लोगों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें