फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा जिले में कोरोना से दो की मौत, 35 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामलों में आ रही गिरावट से प्रशासन को राहत मिली है। जिले में वीरवार को 35 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें एक का यात्रा इतिहास है, जबकि कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

डीसी सांबा अनुराधा गुप्ता के अनुसार कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों के मामलों में काफी कमी आई है। जिला प्रशासन ने कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। घर घर जाकर कोरोना जांच, वैक्सीन लगाने की प्राक्रिया में तेजी लाई गई है। सांबा जिला में 98 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। जिला के औद्योगिक क्षेत्रों मे 6 ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं। जिला प्रशासन कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वालंटियर्स के नाम भी पंजीकृत कर रहा है, जो प्रशासन की मदद करेंगे। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
अरनिया में फिर बढ़ा संक्रमण, 13 नए मामले
अरनिया। कुछ दिन की राहत के बाद क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। वीरवार को 13 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर लगाकर 176 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें से 13 पाजिटिव पाए गए। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार बीते कुछ दिनों से संक्रमण की दर में काफी हद तक कमी आ चुकी थी मगर वीरवार को 13 लोगसंक्रिमत पाए गए हैं। लोगों को पहले से भी कहीं अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें