फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया के पिंडी चाड़कां में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बवाल

Sun, 22 Feb 2026 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
1. देवस्थान पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों का विरोध करतीं स्थानीय महिलाएं 2. स्थिति को संभालते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। अरनिया क्षेत्र के गांव पिंडी चाड़कां में शनिवार को जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। इसके चलते उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली से मुख्य रास्ता अवरुद्ध कर दिया।
मौके पर पहुंचे अरनिया तहसीलदार अमनदीप सिंह और थाना प्रभारी दिलावर सिंह ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत करवाया। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा जता रहे हैं।
विज्ञापन

इसी विवाद से संबंधित मामला अदालत में विचाराधीन है। यह विवाद गांव में स्थित मथुरा दास देवस्थान और साथ लगती जमीन का है। दोनों पक्षों में बीते लगभग तीन साल से इस पर विवाद चल रहा है। गांव पिंडी चाड़कां के भारत सिंह चांडक और चंगिया पंचायत के पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह ने बताया कि संबंधित देवस्थान और साथ लगती जमीन उनके बुजुर्गों की है जिसकी वह लंबे अरसे से देखभाल और संभाल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी कागज बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से सुभाष चंद्र गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, अश्विनी गोस्वामी और राजेश गोस्वामी ने बताया कि जमीन और देवस्थान उनका है जिस पर गांव के कुछ लोगों की ओर से नाजायज कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा कि अदालत के निर्देशानुसार देवस्थान पर माथा टेकने के लिए आए थे तो कुछ स्थानीय लोगों ने देवस्थान पर माथा टेकने से मना कर दिया और उनके साथ पुलिस की मौजूदगी में धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें