फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में चक मंगा, वार्ड 13 और औद्योगिक क्षेत्र में मार्ग बंद

Sun, 22 Feb 2026 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा के सिड़को चौक पर अनजान कारणों से बंद रखा गया अंडरपास
विज्ञापन
हाईवे विस्तार और नालों के निर्माण से वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
विज्ञापन

300 मीटर दूरी के लिए तीन किलोमीटर लंबा चक्कर लगाने को मजबूर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। शहर के चक मंगा गांव, वार्ड 13 और आसपास स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मार्ग बंद होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मुख्य रास्ते अवरुद्ध होने के कारण लोगों को महज 300 मीटर दूर सांबा मुख्य बाजार जाने के लिए भी मानसर रोड से तीन किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी जोगिंदर कुमार ने बताया कि सांबा मुख्य बाजार को जाने वाला गैस एजेंसी मार्ग और चक मंगा में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के पास नाले के निर्माण के चलते सड़क बीच से खोद दी है। इसके अलावा सिडको चौक का अंडरपास लोहे के पाइप और सीमेंट ब्लॉक लगाकर बंद कर दिया है। इससे चक मंगा और औद्योगिक क्षेत्र के सभी संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन

भार्गव कॉलेज के सामने चक मंगा-रकवाल मार्ग को भी चौड़ीकरण के लिए खोद दिया गया है। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है और वे खुद को इलाके में कैद महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

सिडको चौक पर आए दिन हो रहे हादसे

स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि हाईवे निर्माण कंपनी के कुछ लोग लोरी अड्डा की पर्ची काटने वालों के साथ मिलीभगत के चलते पिछले एक वर्ष से तैयार अंडरपास शुरू नहीं कर रहे हैं। स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने कहा कि अगर सिडको का अंडर पास शुरू कर दिया जाए तो ट्रैफिक जाम और गलत दिशा में वाहन चलने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। लोगों का यह भी आरोप है कि निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण सिडको चौक पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद न तो प्रशासन और न ही निर्माण कंपनी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
कोट
सिडको चौक अंडरपास पर अभी तारकोल नहीं डाला गया है और अंतिम तैयारियां बाकी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों की असुविधा को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर अंडरपास चालू कर दिया जाएगा।
- आदित्य गुप्ता, अधिकारी फ्लाईओवर निर्माण कंपनी

सांबा के सिड़को चौक पर अनजान कारणों से बंद रखा गया अंडरपास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें