फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। तीन पंचायतों के ग्रामीणों ने मंगलवार को मीरां साहिब स्थित बिजली विभाग के सब-डिवीजन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके गांवों की बिजली आपूर्ति को दूसरे डिस्ट्रीब्यूशन से जोड़ दिया गया है। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रमेश कुमार, जीत राज ने मांग करते कहा कि पहले की तरह उनके गांवों को सिंबल कैंप के ग्रिड स्टेशन से ही बिजली की आपूर्ति की जाए। उनका कहना था कि मौजूदा व्यवस्था के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अधिक बिजली बिल भेजे जाने का मुद्दा भी उठाया। आरोप था कि कई उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से कहीं अधिक राशि के बिल भेजे जा रहे हैं। इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। बिजली विभाग के जेई ने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगों पर उचित स्तर पर विचार कर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें