आरएस पुरा। बैसाखी व आंबेडकर जयंती के मौके पर दंगल कमेटी आरएस पुरा की तरफ से बाना सिंह खेल मैदान में विशाल दंगल का आयोजन किया गया।
दंगल का पहला मुकाबला आरएस पुरा के हमाम पहलवान तथा पठानकोट के अख्तर पहलवान के बीच हुआ। इसमें आरएस पुरा के हमाम पहलवान ने जीत हासिल कर दंगल अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे मुकाबले में आरएस पुरा के सेठी पहलवान ने जीत हासिल की जबकि तीसरा मुकाबला बराबरी पर रहा। इस मौके पर जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के अधिकारियों के अलावा दंगल कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के प्रमुख लोग विशेष तौर पर दंगल में शामिल हुए। उन्होंने दंगल शुरू करवाने के साथ-साथ विजेता रहे पहलवानों को इनाम राशि देकर सम्मानित किया।
विशेष तौर पर दंगल में पहुंचे गुरमीत सिंह राजू ने कहा कि दंगल कमेटी का यह बेहतर प्रयास है और इस तरह के खेल कार्यक्रमों से नौजवान पीढ़ी में खेलों के प्रति आगे आने की लालसा पैदा होती है। इस मौके पर दंगल कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट दीपक शर्मा, मुख्य पैटर्न करण भगत, प्रधान ऋषभ चौधरी, महासचिव मनमोहन चौधरी, कोषाध्यक्ष सिकंदर भगत, जगदीश कुमार तथा अशोक कुमार फैजो भी मौजूद रहे।