फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जमीन विवाद में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। थाना बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र के गांव खिड्डियां में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को विवाद हो गया। यह देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को पठानकोट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झगड़ा मदन लाल (58), उनके भाई सोमनाथ (65) निवासी खिड्डियां और दूसरे पक्ष से खिड्डियां गांव के ही दर्शन लाल में हुआ।
विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें सोमनाथ और मदन लाल घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ईएसआईसी अस्पताल बाड़ी ब्राह्मणा ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पठानकोट रेफर कर दिया गया।
वहीं दूसरे पक्ष के दर्शन लाल भी घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू भेजा गया। पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें