फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने दो नशा तस्कर गिरफ्तार किए, 15 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। नशीले पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग के खिलाफ आरएस पुरा पुलिस ने इलाके में एक और सफलता हासिल की। पुलिस थाना आरएस पुरा की टीम ने बडियाल काजियां गांव के पास ग्रिड स्टेशन सुंदरपुर से रविवार को दो नशा तस्करों को 15 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से ग्रिड स्टेशन सुंदरपुर के पास नाका लगाया गया था। इस दौरान स्कूटी सवार को रोका। चेकिंग के दौरान स्कूटी चलाने वाले शुभम सिंह निवासी मखदूम, तहसील सुचेतगढ़ जिला जम्मू और पीछे बैठे रोहित सिंह उर्फ लड्डू निवासी मखदूम, तहसील सुचेतगढ़ जिला जम्मू के पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें