आरएस पुरा। सीमावर्ती पंचायत निकोवाल में सुचेतगढ़ के विधायक प्रो. गारू राम भगत ने कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस पर 10 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। विधायक प्रो. गारू राम ने कहा कि ग्रामीणों की गांव में कम्युनिटी हॉल का निर्माण करवाए जाने की काफी पुरानी मांग थी जिसे पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत के ग्रामीणों को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व चेयरमैन तरसेम सिंह ने कहा कि कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य गांव की बुर्जुग महिला ने किया। इस दौरान बनाए नाले से भी पानी की निकासी की व्यवस्था होगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन तरसेम सिंह, पूर्व सरपंच विजय चौधरी, नायब सरपंच मुंशी राम, पंच दर्शन लाल, पंच कृष्ण लाल मौजूद थे।